क्या सौरभ के हाथ में है नगर पंचायत की कमान, रुतबे के आगे नतमस्तक प्रशासन...
दैनिक अपना लक्ष्य शहडोल
शहड़ोल।
नगर परिषद बुढार की विवादित कार्यप्रणाली की लंबी फेहरिस्त है लेकिन इस फेहरिस्त में एक ऐसा नाम शामिल है जिसकी कार्य शैली की चर्चा समूचे नगर पंचायत में हमेशा से ही रही है। अफसरशाही से ज्यादा बाबूशाही हावी होनें वाले नगर परिषद बुढ़ार के विकास का पहिया बीते कुछ सालों से थमा हुआ है लेकिन यहां काम करनें वाले कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जिन्होनें कम अंतराल में ही लाखों की कमाई की है। नगर पंचायत बुढ़ार में लिपिक के पद पर पदस्थ एक ऐसे ही कर्मचारी है जिनकी चर्चायें हमेशा ही बनी रहती है।
हर मामले से है लेना - देना
सौरभ श्रीवास्तव नामक लिपिक की पहुंच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नगर पंचायत में होनें वाले हर कार्यों में इनकी सहभागिता अनिवार्य है। सूत्र बताते हैं कि पार्षद से लेकर जनप्रतिनिधि यदि नगर परिषद की किसी समस्या को लेकर वहां पहुंचते हैं तो कौन सा काम होना है और कौन सा नहीं इस बात का अंतिम निर्णय सौरभ नामक लिपिक करते हैं। वहीं मनमर्जी की तर्ज पर काम करनें वाले सौरभ की पकड़ इस कदर है कि लंबे समय से नगर परिषद की कमान इनके हाथों में ही है।
कमीशन के खेल में भी शामिल
नगर परिषद बुढार में कमीशन का खेल भी जोरो पर है। खास बात यह है कि नगर परिषद अंर्तगत होनें वाले कार्यों में एक लाख रुपये तक के विकास कार्यों का मसौदा नगर परिषद तैयार कराता है। और इन कार्यों को करानें के लिये अधिकारी अपनें चहेते ठेकेदारों को आदेशित कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के चहेते ठेकेदार
केदारनाथ द्विवेदी उर्फ लोली महराज को दे दिया जाता है। बीते कुछ वर्षों यदि रिकार्ड खंगाला जाये तो उक्त ठेकेदार द्वारा लाखों रुपये के गुणवत्ताहीन कार्य में जमकर घोलमाल किया गया है, सूत्र बताते हैं कि सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य इंजीनियर व सीएमओ की सांठ-गांठ कर उक्त ठेकेदार नें बीते कुछ सालों में लाखों रुपये का घोलमाल किया है।
नहीं साफ हुई राष्ट्रपिता का तस्वीर
नगर परिषद में मनमर्जी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नगर परिषद के बाउन्ड्रीबाल में राष्ट्रपिता की तस्वीर बनी है जो काई लगनें की वजह से स्पष्ट दिखाई भी नहीं दे रही, हालांकि इस पूरे मामले में एक स्थानीय नें सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराते हुये तस्वीर साफ करनें की मांग की लेकिन यहां पदस्थ सीएमओ इसे भी स्वच्छ नहीं करा सकी।
लगातार जारी...ग्राउंड जीरो से दिखायेंगे नगर पंचायत के वार्डों की तस्वीर .....
Apna User