*रेत के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, कार्यवाही से मचा हड़कंप*
_रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन करने वाले कारोबारियों पर कार्यवाही के दौरान 15 हाइवा और 1 पोकलेन मशीन की गई जप्त_
शहडोल/ शहडोल जिले के जयसिंहनगर में रेत के अवैध रूप से कारोबार करने वालो पर प्रशासन का डंडा बरसने से हड़कंप मचा हुआ है और सोन नदी का सीना छलनी करने वाले रेत के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही हेतु प्रशासन की सक्रियता सराहनीय है। शहडोल जिले में नवागत जिलाधीश के आगमन के बाद रेत कारोबारियों पर हुई यह कार्यवाही एक ओर अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने का कार्य करेगी तो दूसरी ओर प्रकृति के साथ किए जा रहे बेवजह छेड़छाड़ पर नकेल लग सकेगी।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य कुमार भास्कर के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पोंड़ीकला सोन नदी से 15 हाइवा और 1 पोकलेन मशीन अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों की जब्ती की कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही तहसीलदार जयसिंहनगर श्री दीपक कुमार पटेल एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अमला द्वारा कार्यवाही की गई।
Apna User