बुंदेलखंड की विरासत संजोने की योजना एवं स्वीकृत पर्यटन विकास की नीतियां बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

बुंदेलखंड की विरासत संजोने की योजना एवं स्वीकृत पर्यटन विकास की नीतियां बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

बुंदेलखंड की विरासत संजोने की योजना एवं स्वीकृत पर्यटन विकास की नीतियां बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार 1

श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे अध्यक्ष.!!

बुंदेलखंड की विरासत संजोने की योजना एवं स्वीकृत पर्यटन विकास की नीतियां उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी l गठन के लिए विधानमंडल के मानसून सत्र में विधेयक लाया जाएगा, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष होंगे l पुराणों में बुंदेलखंड का वर्णन श्री राम कर्मभूमि के रूप में किया गया l

चित्रकूट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, विदेशी सैलानी यहां दर्शनों के लिए आते हैं l तीर्थ विकास परिषद के गठन से चित्रकूट धाम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सकेगी l बुंदेलखंड में इससे पर्यटन को बराबर बढ़ावा मिलेगा l स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे l