कोयलांचल नगरी धनपुरी में लाखों के अंकगणित का हो रहा खेल, पुलिस व्यवस्था फेल
दैनिक अपना लक्ष्य
शहड़ोल।
शहड़ोल जोन के नवागत एडीजी व जिले के संवेदनशील पुलिस कप्तान नें जिले में किसी भी तरह के अनैतिक व्यपार या अवैध कारोबार पर अंकुश लगानें की दिशा में तमाम प्रयास किये हैं। जिले में बीते कुछ माह में आपराधिक गतिविधियों में जमकर ना सिर्फ कमी आई है बल्कि अपराध का ग्राफ भी गिरा है। वहीं मैदानी स्तर पर अपराध में अंकुश लगानें को लेकर सख्त से निर्देश भी हैं। बावजूद इसके कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां अनैतिक गतिविधियां चल रही है और स्थानीय जिम्मेदार मूकदर्शक बनें बैठे हैं। सूत्र बताते हैं कि अंकगणित का पूरा कारोबार थाना परिसर के आसपास ही चलता है लेकिन इससे जुडें लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है, आलम यह है कि युवा लालच के फेर में मोटी कमाई बर्बाद कर रहा है और समाज दूषित हो रहा है।
सट्टे का फैला है जाल
सट्टे के कारोबार को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहनें वाला जिले के इस कोयलांचल क्षेत्र में इन दिनों सट्टा कारोबारियों की बाढ़ सी आ गई है, तय स्थानों से लेकर मोबाईल फोन से रोजाना लाखों का खेल संचालित है। इस कारोबार में जहां रोज नये नाम सामनें आ रहे हैं वहीं मोटे फेर के लालच में युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर है। कोयलांचल के तमाम ईलाके हैं जहां गुमटियों सो लेकर तमाम ऐसे ठीहे हैं जहां अंकगणित का खेल बेखौफ खिलाया जा रहा है और बीट प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी इस पर कार्यवाही करनें से गुरेज कर रहे हैं।
हाईटेक है पूरा सिस्टम
सोशल नेटवर्किंग के साथ ही अंकगणित को सौदागर अपनें इस कारोबार को पूरी तरह हाईटेक बना चुके है। सूत्र बताते हैं कि सट्टे के यह कारोबारी पूरी चालाकी के साथ मोबाईल, व्हाट्सअप के साथ ही कोड वर्ड से अपना यह कारोबार संचालित करते हैं जिससे वह आसानी से अपनें इस कारोबार को संचालित कर सके और कार्यवाही से बच सकें।
इन स्थानों पर सक्रियता
जानकारी के मुताबिक अपनें आका की शह पर बीते कुछ माह में सट्टे का कारोबार तेजी से इस क्षेत्र में पनपा है। ना सिर्फ सटोरियों की संख्या में जमकर ईजाफा हुआ है बल्कि ऐसे कई लोग हैं जो इस व्यापार से जुड़े हैं। सूत्रों की मानें तो धनपुरी के पुराने सट्टा कारोबारी का नेटवर्क इन दिनों फिर एक्टिव हो गया है,जो जिले के दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीण ईलाकों के साथ रुंगटा, ओपीएम, अमलाई, धनपुरी , 3 नंबर, रेल्वे कालोनी, विलियस, नंबर, सरईकापा सहित कई क्षेत्रों में एक्टिव है। इन ईलाकों में बकायदे सुनिश्चित ठीहे हैं जहां मोबाईल ले लेकर पट्टी काटकर यह पूरा खेल खिलाया जा रहा है।
वहीं धनपुरी नगर में कुछ चिन्हित क्षेत्र हैं धर्मस्थल समीप ही व्यापार की आड़ में भी सटोरियों का जमावड़ा होता है। सूत्रों की मानें तो यहां मुन्ना ,प्यारे ,सेठी ,मन्ना, मुल्लू ,लखू मन्नू ,दुर्गा, राजकुमार ,राजेश ,मनीष जैसे कई लोग हैं बेखौफ सट्टा पट्टी काटते है लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।
बड़ें नेटवर्क का खेल
अंकगणित के इस कारोबार में बड़ा पहलू यह भी है कि खबर प्रकाशित होनें के बाद खानापूर्ति के लिये कार्यवाही करके कोरम तो पूरा कर दिया जाता है। और महज निचले स्तर के जुड़े कुछ मोहरों पर गाज गिर जाती है लेकिन इस कारोबार के नेटवर्क में ना सिर्फ कई बड़ें नाम जुड़े हुये हैं बल्कि इनके नेटवर्क को पुलिस खंगाले तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं बावजूद इसके महज दिखावे की कार्यवाही तक जहां मामला सिमटा हुआ है वहीं इस कारोबार से लगातार युवा और श्रमिक अपनी मोटी कमाई मिटा रहा है
Apna User