पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
दैनिक अपना लक्ष्य
शहडोल
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त पुलिस इकाईयों को दिनांक 17.09.21 एवं 18.09.21 को स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में जिला शहडोल के समस्त थाना पुलिस लाईन शहडोल,थाना यातायात,थाना धनपुरी,थाना अमलाई ,चौकी केशवाही,थाना खैरहा,थाना सीध,महिला थाना,एवं पुलिस लाईन में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17.09.21 को किया गया। थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के साथ-साथ समस्त पुलिसकर्मीयों द्वारा एवं पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक शहडोल एवं अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर थाना परिसर एवं आस-पास की साफ सफाई की गई साथ ही पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पौधे रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पादित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आम जनता से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण का संतुलन वनाये रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की गई।
Apna User