धनपुरी थाने की बड़ी कामयाबी, 24 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटर सायकल को किया बरामद
दैनिक अपना लक्ष्य
शहडोल -जिले के धनपुरी थाना दिनांक 15.09.2021 को फरियादी प्रशान्त कपूर पिता श्री नरेन्द्र प्रसाद कपूर उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 17 कच्छी मोहल्ला धनपुरी का रिपोर्ट किया कि मोटर साइकल टीवीएस स्पोर्ट काले रंग की क्र. एमपी 18 एमएच 6640 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम (अप.क्र. 313/2021 धारा 379 ता.हि.) कर विवेचना में लिया जाकर तत्काल उक्त घटना के संबंध में तलास पतारसी प्रारम्भ की गई । तत्परता से तलाश के दौरान उक्त चोरी गई मोटर सायकल को मय चोरी करने वाले के साथ बरामद किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के साथ सउनि गुलाम हुसैन, सउनि राजेन्द्र तिवारी, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, आरक्षक शंकर प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Apna User