देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं सहित विभिन्न विभागों नें अलग- अलग तरह के सेवा कार्यक्रमों से इसे यादगार बनाया।
दैनिक अपना लक्ष्य
शहड़ोल।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं सहित विभिन्न विभागों नें अलग- अलग तरह के सेवा कार्यक्रमों से इसे यादगार बनाया। जहां जिले भर में भारतीय जनता पार्टी नें इस दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर शहड़ोल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जिले के कई औद्योगिक ईकाईयों में फलदार वृक्ष लगाकर सुरक्षित किये गये। इसी कड़ी में पीसीबी की टीम नें पकरिया स्थित प्रताप स्टोन क्रेशर में भी वृक्षारोपण करते हुये 300 फलदार वृक्ष लगाये। क्षेत्रीय अधिकारी संजीव मेहरा नें वृक्षारोपण करते हुये बताया कि कोरोना के इस संकट के दौर में सभी नें देखा है कि ऑक्सीजन की कैसी कमी हुई, वृक्षों की महत्ता बताते हुये उन्होनें कहा कि हम सभी जानते हैं कि वृक्षों में भग्वान का वास होता है, पुरातन काल से ही हम वृक्षों की पूजा अर्चना करते आये हैं। नीम, बरगद, पीपल जैसे सैकडों प्रजातियों के कई ऐसे वृक्ष हैं जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। बात ऑक्सीजन की हो या ऊर्जा की वृक्ष हमें जीवन देते हैं। वृक्षों से ना सिर्फ पर्यावरण का संतुलन बना रहता है बल्कि हमें स्वच्छ वातावरण भी मिलता है जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ जीव - जंतुओं, पशु- पक्षियों में होता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक गणेश बैगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नें कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें और उन्हें सुरक्षित कर मानव जीवन को आसान बनाये। उन्होनें कहा कि हमारे द्वारा लगाया गया एक वृक्ष हमारी आनें वाली कई पीढियों के लिये वरदान की तरह है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों नें कहा कि उनकी टीम लगातार समूचे संभाग में चिन्हित स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करनें के साथ ही उन वृक्षों की सतत निगरानी भी कर रही है। वहीं इस मौके पर पीसीबी के अन्य कर्मचारियों सहित भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह, भाजपा नेता अनिल सिंह अन्नू सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
Apna User