बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक बना दलालों का अड्डा, योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक बना दलालों का अड्डा, योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक बना दलालों का अड्डा, योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ 1

बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक बना दलालों का अड्डा, योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक बना दलालों का अड्डा, योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ 1

अपना लक्ष्य न्यूज़

शहड़ोल
कोरोना काल के इस दौर में जब हर व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं सरकार तमाम हितग्राही मूलक योजनाओं के द्वारा आमजन तक राहत पहुंचानें के हर प्रयास कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जिन बैंकों को हितग्राहियों को लाभ देना हैं वहां तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मौज करते नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि  हितग्राही बैंक को चक्कर काट रहा है और बैंक को अधिकारियों बिना बिचौलियों की मदद से कोई भी काम करनें को तैयार नहीं है। कुछ ऐसी ही शिकायत बुढार सेन्ट्रल बैंक से सामनें आई है जहां   हितग्राहियों में जमकर असंतोष देखनें को मिल रहा है।   

नहीं दी जाती जानकारी
खास बात यह है कि तमाम शासकीय योजनाओं का लाभ पाने के लिये एक नियम व संरचना तैयार की गई है। जिसके तहत ग्राम पंचायत ये लेकर नगर पालिका स्तर तक हितग्राही योजनाओं के लाभ के लिये भाग दौड़ करके दस्तावेज तैयार करवाता है और उसके बाद जब वह लाभ के लिये बैंक शाखा पहुंचता है बैंक अधिकारी से लेकर कर्मचारी ना सिर्फ उसे बैंक से बाहर कर देते हैं बल्कि कुछ भी बतानें को तैयार नहीं होते जिससे हितग्राही परेशान होता रहता है और उसे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

सभापति नें कहा, बिचौलियों की रहती है भीड़
हमेशा से अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे बुढ़ार सेन्ट्रल बैंक की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुये बुढार नगर पंचायत के सभापति बाबूलाल गुप्ता नें कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम ऐसे हितग्राही है जिन्हें हितग्राही मूलक योजनाओं के लिये समस्त दस्तावेज नगर पालिका द्वारा तैयार कर दिये गये हैं। लेकिन जब हितग्राही बैंक जाता है तो उसे ना ही संतोषजनक जवाब दिया जाता है और ना ही उनका काम किया जाता है। वहीं बैंक से जुड़े ऐसे कई लोग है जो बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों से सांठ- गांठ कर ना सिर्फ हितग्राहियों का कमीशन लेकर काम करा रहे हैं बल्कि मोटी कमाई भी कर रहे हैं।