बिहार से गिरफ्तार हुआ कुख्यात नक्सली गणेश उर्फ हिप्पी
सिमडेगा जिला पुलिस की टीम ने बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना के उदयपुर-अंकुरी से माओवादी संगठन के कुख्यात हार्डकोर उग्रवादी गणेश प्रसाद उर्फ गणेश साव उर्फ हिप्पी को गिरफ्तार किया है मालूम हो कि गणेश पर सिमडेगा जिला में पाकरटांड़ थाना में लेवी मांगने का मामला दर्ज था उसने एक ठेकेदार से टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगी थी।
गिरफ्तारी के बाद प्रकाश में आया कि गणेश का माओवादी संगठन से पुराना नाता रहा है। वह कई जघन्य नक्सली एवं आपराधिक मामलों में वांछित रहा है बिहार के कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश थी बिहार के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध 17 मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है। एसपी डा.शम्स तबरेज ने बताया कि गणेश साव पर पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज करने के बाद टीम गठित कर बिहार भेजा गया पुलिस की टीम अरवल होते हुए पटना जिले के पालीगंज पहुंची, जहां गणेश को गिरफ्तार किया गया उसके पास से लेवी का ब्यौरा एवम लेवी में प्रयुक्त किए दो मोबाइल सेट को भी जब्त किया गया है
एसपी ने बताया कि बिहार के अरवल, पटना जिले के पुलिस के साथ-साथ पालीगंज थाने की पुलिस को भी गणेश की तलाश थी उन्होंने बताया कि गणेश करीब 22 वर्षों से उग्रवादी एवं आपराधिक कांडों को अंजाम देता रहा है उसके विरुद्ध पालीगंज,किजर,रामपुर चोरम,अरवल,खीरीमोड, करपी, महंदिया थाने में 17 मामले दर्ज हैं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी गणेश पटना जिले के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत इमामगंज जामहारू निवासी है पुलिस ने इस उपलब्धि की लिए टीम को बधाई दी एवं सभी शामिल अधिकारी एवं सदस्यों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
Jimmaydar Nagrik