शहडोल लकड़ियों से भरे वाहन को वन विभाग ने खड़ा कराया वैध दस्तावेज होने के बाद भी डिप्टी रेंजर ने अवैध दस्तावेज बताए .
शहडोल वन अमला ने आधी रात को लकडियों का परिवहन करते एक ट्रक को वन विभाग ने पकडा़। यह मामला वन परिक्षेत्र बुढार अंतर्गत करकटी की है, बताया गया है कि बीती रात को गस्त के दौरान बुढार रेंजर ने सीजी 15 एसी 1424 को रूकवाया जिसके पास मौके पर लकडी़ परिवहन का कोई दस्तावेज नही था, जिसे करकटी वन चौकीं मे खडा़ कराया गया। पर उस वक्त कोई कार्यवाही नही क़ी गई और पूरी रात गाड़ी को वन रक्षक निवास के पास खड़ा रखा गया .पर क्यु यह बड़ा सवाल है .
वही डिप्टी रेंजर हरदी संतोष सिंह ने बताया कि उक्त वाहन डिण्डोरी से लकडी लेकर शहडोल टाल जा रहा था, मौके पर ड्राइवर के पास परिवहन संबंधी कोई कागजात नही थे इसलिए वाहन खडा़ करा लिया गया था, दोपहर में दस्तावेज जमा करने के बाद मौका पंचनामा बनाकर गाडी को छोड़ दिया गया है।पर आखिरकार वैध दस्तावेज थे तो गाड़ी क्यु खड़ी क़ी गई यहा सोचने वाली बात है वही जब इसकी जानकारी मीडिया डिप्टी रेंजर से ले रहे थे तभी वहाँ मौजूद वन रक्षक सुधाकर जयसवाल ने मीडिया पर भड़क गए और अबसब्द भाषा का प्रयोग करने लगे.वही गाड़ी मालिक ने आरोप लगाया कि जब सब दस्तावेज सही थे तो गाड़ी क्यु खड़ी क़ी गई .
Apna User