ग्राम पंचायत पकरिया में जागरुक ग्रामवासियों नें 2 दिन में 449 लगवाया वैक्सीन 

ग्राम पंचायत पकरिया में जागरुक ग्रामवासियों नें 2 दिन में 449 लगवाया वैक्सीन 

ग्राम पंचायत पकरिया में जागरुक ग्रामवासियों नें 2 दिन में 449 लगवाया वैक्सीन  0

ग्राम पंचायत पकरिया में जागरुक ग्रामवासियों नें 2 दिन में 449 लगवाया वैक्सीन 

ग्राम पंचायत पकरिया में जागरुक ग्रामवासियों नें 2 दिन में 449 लगवाया वैक्सीन  0

दैनिक अपना लक्ष्य

शहडोल बुढ़ार। कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं,वैक्सीन लगवाएं कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत प्रशासन के सहयोग से गुरुवार,शुक्रवार को बुढ़ार ब्लाक के जनपद पंचायत पकरिया में टीकाकरण किया गया। सचिव नवल किशोर सिंह द्वारा वेक्सीनेसन सेंटर पर सेवाएं देते हुए मीडिया के माध्यम से बताया कि गुरुवार, शुक्रवार,शाम 5 बजे तक गाँव में दोनों दिन मिलाकर 449 लोंगो का वेक्सीनेसन हुआ जिसमें ग्राम पंचायत पकरिया के लोंगो को वैक्सिन के पहले डोज का टीका लगाया गया। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

नवल किशोर सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि-वे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगाएं और अपने और आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है एवं कोरोना से बचाव में पूरी तरह मददगार है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क लगाएं, भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचें एवं अपने हाथों को नियमित रूप से सेनिटाइज भी करें।

पूर्व में ग्राम पंचायत पकरिया को इंद्रधनुष अभियान में टीकाकरण का कार्यक्रम सफल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 2लाख रुपये नगद इनाम दे कर ग्राम पंचायत के लोगो को प्रोत्साहित किया था जिसके बाद नवल किशोर सिंह ने अपने ग्राम पंचायत को कोविड-19 के संक्रमण से बचने लोगो को लगातार उत्साहित कर वेक्सीनेसन लगवाने की अपील कर रहे है।