अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम 0

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम 0

दैनिक अपना लक्ष्य

 _हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया कार्यक्रम में हिस्सा, गीत व कविता के माध्यम से मनाया गया हिंदी दिवस_ 

बुढ़ार/ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ महिला शाखा बुढार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अनेकों कार्यक्रम किए गए। हिंदी दिवस पर एक प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें सभी को गाना, कविता या हिंदी से संबंधित अपने विचार रखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी आगंतुकों ने सर्वप्रथम भगवान गणेश जी का दीपक जलाकर आरती और गणेश वंदना की, तदुपरांत भजन कीर्तन कविता आदि अनेकों कार्यक्रम किए गए। चंद्रिका (रूपा) सिंह ने अपने उद्बोधन में "मैं हिंदी हूं- मैं हिंदी हूं" नामक कविता से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में श्रद्धा सिंह प्रथम, रूपा सिंह द्वितीय, अन्नू रानी सिंह लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए गए और सभी बहनों ने अपने-अपने विचार बहुत सुंदर ढंग से रखे और मनोरमा सिंह का जन्मदिन था, जो प्रदेश सचिव है। केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया, उपस्थित महिलाएं प्रदेश सचिव मनोरमा सिंह, अध्यक्षा चंद्रिका (रूपा )सिंह, उपाध्यक्षा अंबिका सिंह, भारती सिंह, सीमा सिंह संगठन मंत्री, सुमन सिंह कोषाध्यक्ष, सविता भदोरिया सचिव अनूरानी सिंह
सह सचिव मधू सिंह अर्चिता सिंह मीडिया प्रभारी रेखा सिंह एवं अन्य व रिष्ठ सरिता सलाहकार सदस्य मंजू सिंह अंजना सरिता संध्या मृदुला रेखा सीमा महिमा मीना कल्पना श्रद्धा
आज काफी संख्या में उपस्थित थे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासंघ की अध्यक्ष मै चंद्रिका (रूपा )सिंह आप सभी को प्रणाम करती हूं